हाथ पर डंडा मारकर युवक का मोबाइल फोन लूटा 

जीआरपी ने दर्ज किया अज्ञात बदमाश पर केस

भोपाल, 23 जनवरी. रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन में सवार एक युवक के हाथ पर नीचे खड़े बदमाश ने डंडा मार दिया और मोबाइल फोन लूटकर भाग निकला. इसी प्रकार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक व्यक्ति की सीट पर रखा मोबाइल फोन चोरी हो गया. जीआरपी ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी राहुल सेजकर मीडियाकर्मी हैं. पिछले दिनों वह अपने मामा हरीशंकर के साथ पठानकोट के जनरल कोच में बैठकर भोपाल से हरदा की यात्रा कर रहे थे. रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन छूटने के बाद आउटर का रफ्तार काफी कम थी. इसी दौरान नीचे खड़े एक बदमाश ने उनके हाथ पर डंडा मार दिया, जिससे उनका मोबाइल फोन जमीन पर जा गिरा. इस दौरान बदमाश मोबाइल उठाकर मौके से भाग निकला. लूटे गए ओप्पो कंपनी के मोबाइल की कीमत 23 हजार रुपये बताई गई है. मोबाइल के कवर में यात्रा टिकट और मीडिया संस्थान का आई कार्ड भी रखा हुआ था. जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ झपट्टा मारकर लूट करने का केस दर्ज कर लिया है.

सीट पर रखा मोबाइल फोन चोरी

इधर नीरज कुमार सक्सेना पिछले दिनों अपनी बेटी के साथ स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के एसी कोच में भोपाल से मथुरा की यात्रा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने अपना मोबाइल फोन सीट पर रख दिया था. भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलने के कुछ ही देर बाद देखा तो उनका मोबाइल फोन गायब था. उन्होंने बीना जीआरपी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. घटनास्थल भोपाल होने के कारण केस डायरी भोपाल जीआरपी भेजी गई थी, जहां पुलिस ने चोरी की असल कायमी कर ली है.

Next Post

विभिन्न स्थानों से एक दर्जन दोपहिया वाहन चोरी 

Thu Jan 23 , 2025
शहर में नहीं थम रही वाहन चोरी की वारदातें भोपाल, 23 जनवरी. राजधानी में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं नहीं थम रही हैं. पिछले चौबीस घंटों के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों से बदमाश करीब एक दर्जन दोपहिया वाहन चोरी कर ले गए. पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात चोरों […]

You May Like

मनोरंजन