ग्वालियर: माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 26 फरवरी से आयोजित की जा रहीं दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिये जिले में कुल 92 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 7 अति संवेदनशील और 41 संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों के रूप में चिन्हित किए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि अति संवेदनशील व संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीव्ही कैमरे लगवाए जाएं।
उन्होंने कहा परीक्षायें पूर्णत: नकल रहित व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हों, इसकी पुख्ता तैयारी करें। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में 92 परीक्षा केन्द्रों के अलावा 8 रिजर्व परीक्षा केन्द्र भी बनाए गए हैं। जिले में हाईस्कूल व हायर सेकेण्ड्री के कुल 49 हजार 932 विद्यार्थी हैं। जिनमें हाईस्कूल के 27 हजार 609 व हायर सेकेण्ड्री के 22 हजार 323 विद्यार्थी शामिल हैं।
