जबलपुर: पाटन स्थित फाइनेंस कंपनी के संगम मैनेजर ने महिलाओं से उनके लोन की किश्तों को लेकर बैंक की पाटन ब्रांच में जमा करते हुए 1,67,751 रूपए हड़प लिए।
पुलिस के मुताबिक विमल कुमार कहार ब्रांच मेनेजर भारत द्बक्ताइनेंशियल इन्क्लुजन लिमिटेड द्वारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बैंक में पदस्थ कर्मचारी संगम मैनेजर लोन की किश्तों के कलेक्शन का कार्य करते हैं।
पाटन में उसकी पदस्थापना के पूर्व से ही एवं उसकी पट्स्थापना के दौरान ब्रांच में राज 24 वर्ष निवासी हरिजन मोहल्ला जबेरा दमोह संगम मैनेजर के रूप में काम करता था। उसका काम पाटन ब्रांच के अंतर्गत आने वाले गावों की महिलाओं के समूहों से लोन की किश्तें लेकर उन किश्तों को बैंक में जमा करना था। जिसने महिलाओं से कुल 1,67,751 रूपए लेकर बैंक में जमा नहीं करते हुए गबन किया।
