महापौर ने कर्मचारियों को वितरित किये पदोन्नत आदेश

रीवा:नगर पालिक निगम रीवा में पदोन्नति नियमों के तहत 11 संवर्गों के 48 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है. इस अवसर पर निगम सभागार में आयोजित समारोह में महापौर अजय मिश्रा ‘‘बाबा‘‘ ने पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारियों को पदोन्नति आदेश वितरित किए.इस दौरान एमआईसी सदस्य धनेंद्र सिंह बघेल एवं नगर निगम के उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी, कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह, राजेश सिंह, सहायक आयुक्त रामनरेश तिवारी, के एन साकेत एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.

महापौर ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल पद की वृद्धि नहीं, बल्कि दायित्वों की भी वृद्धि है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी कर्मचारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा निगम की सेवाओं को और बेहतर बनाने में अपना योगदान देंगे. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और लगन से ही निगम नागरिकों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर पा रहा है. इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रोफार्मा पदोन्नति भी प्रदान की गई है. लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति का लाभ मिलने पर कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे तथा उन्होंने एक-दूसरे को बधाई देकर मिठाई खिलाई

Next Post

सुठालिया में दूसरे दिन भी चला प्रशासन का बुलडोजर: 40 अवैध कब्जे ध्वस्त, दुकानदारों का हंगामा और चक्काजाम

Sat Jul 25 , 2026
सुठालिया: नगर में अतिक्रमण मुहिम के दूसरे दिन व्यापारियों ने सड़क पर कब्जा हटाने के विरोध में धरना दिया. अतिक्रमण की कार्यवाही लगातार दूसरे दिन भी जारी रही. प्रशासन और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने मंडी क्षेत्र के बाहर दुकानों के सामने बने अवैध कब्जों को हटाया. इस दौरान […]

You May Like