खेलते-खेलते पानी के टैंक में डूबी मासूम, अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम

छिंदवाड़ा। उमरानाला चैकी क्षेत्र के बीसापुर की रहने वाली एक बच्ची खेलते खेलते टैंक में गिर गई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार रेणु पिता मुकेश पंद्रराम उम्र 7 साल उमरिया सारंग बिहरी की रहने वाली है। हाल में उसके माता मजदूरी का काम करते है। जो बीसापुर के सेमरढाना में मकान निर्माण का काम कर रहे थे। इस दौरान मकान बनाने के लिए टैंक में पानी भरा हुआ था। बच्ची खेलते खेलते उस टैंक में गिर गई। उसके माता पिता दूसरी तरह काम में लगे हुए थ। कुछ देर बाद जब मां को बच्ची की आवाज नहीं आई। उसने बच्ची को आवाज लगाई। वह बच्ची को ढूढते हुए टैंक के पास पहुंची। जहां वह पानी में उतरा रही थी। उसने अपने पति को और अन्य लोगों केा आवाज लगाई। बच्ची को टैंक से बाहर निकाला गया। परिजनों ने उसके पेट को दबाया, लेकिन पानी बाहर नहीं निकला। वह उसे बेहोषी हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

पीएम नहीं करवा रहे थे परिजन

डाक्टरों के जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को कहा कि बच्ची का शव मर्चुरी में रख दीजिए। बच्ची की माता-पिता ने कहा हमें चीर-फाड़ नहीं करवाना। बहुत देर तक यह घटना क्रम चलते रहा। आखिरकार को पुलिस ने कहा कुछ नहीं होगा। तब कहीं जाकर माता-पिता पीएम कराने के लिए राजी हुए। उन्होंने शर्त रखी कि मेरी बच्ची के शरीर में चीरा नहीं लगना चाहिए।

Next Post

नेहरिया खदान में हादसा: आराम कर रहे ओवरमेन पर गिरा सीलिंग फैन, हालत गंभीर

Sun Apr 26 , 2026
परासिया। वेकोलि पेंच क्षेत्र की नेहरिया भूमिगत खदान में रविवार को एक गंभीर हादसा हो गया। खदान पिट में आराम कर रहे ओवरमेन के ऊपर अचानक सीलिंग फैन गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल बड़कुही के केंद्रीय चिकित्सालय रेफर किया […]

You May Like

मनोरंजन