आईएलटी20 का पांचवां सीजन 22 नवंबर से होगा शुरु

दुबई, 13 अप्रैल (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आईएलटी 20 लीग का पांचवां सीजन इस वर्ष 22 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। आईएलटी 20 के इस सीजन में कुल 34 मैच होंगे और लीग चरण के 30 मैचों के अलावा चार प्लेऑफ मैच भी खेले जाएंगे। ये मैच दुबई, अबू धाबी और शारजाह में , जबकि खिताबी मुकाबला दुबई में होगा। आईएलटी 20 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड व्हाइट ने सोमवार को एक बयान में कहा, “हम सीजन 4 की सफलता से बहुत खुश हैं। ब्रॉडकास्ट आंकड़े, दर्शकों की दिलचस्पी और बड़े टी-20 सितारों की भागीदारी ने इस टूर्नामेंट को बेहद सफल बनाया है और लीग की गुणवत्ता और बेहतर हुई है। डीपी वर्ल्ड आईएचटी 20 लगातार आगे बढ़ रही है और सऊदी अरब क्रिकेट फ़ेडरेशन व कुवैत क्रिकेट के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारियां पहले ही बड़ा असर डाल रही हैं। इस साल हमारे डेवलपमेंट टूर्नामेंट्स के जरिए इन साझेदारियों को और मज़बूत किया जाएगा, जो सीज़न 5 से पहले दोनों देशों में खेले जाएंगे।”

चौथे सीजन की तरह इस बार भी छह टीमें, डिफेंडिंग चैंपियंस डेजर्ट वाइपर्स, गल्फ जायंट्स, एमआई एमिरेट्स, दुबई कैपिटल्स, शारजाह वॉरियर्स और अबू धाबी नाइट राइडर्स इसमें हिस्सा लेंगी और नीलामी के जरिए टीम गठित किए जाएंगे। व्हाइट ने बताया कि इस साल की नीलामी की तैयारी शुरू हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि आईएलटी 20 की विंडो पिछले सीजन से पहले बदली गई थी, जब इसे जनवरी-फरवरी की बजाय दिसंबर-जनवरी में खेला गया था। इस बार यह और भी पहले हो रहा है, ताकि उसी समय होने वाली अन्य लीग, जैसे एसए20 (जो अगले साल 10 जनवरी के बाद शुरू होगी), से होने वाले टकराव से बचा जा सके।

Next Post

इस्लामाबाद वार्ता विफल, फिर भी अमेरिका-ईरान बातचीत जारी, मध्यस्थ सक्रिय

Mon Apr 13 , 2026
वॉशिंगटन/तेहरान, 13 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में उच्चस्तरीय वार्ता के निष्कर्षहीन रहने के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। पाकिस्तान, मिस्र तथा तुर्किये के मध्यस्थ बैकचैनल कूटनीति के जरिए मतभेद कम करने में जुटे हैं। एक्सियोस की एक रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से […]

You May Like