सूर्या फैक्ट्री के दो कर्मचारियों की ड्यूटी जाते वक्त हादसे में मौत

ग्वालियर: आज सोमवार को एक सड़क हादसे में सूर्या फैक्ट्री के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। ड्यूटी के लिए निकले दोनों दोस्त बाइक पर सवार थे। जैसे ही वे भिंड रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मौके पर ही दम तोड़ बैठे। पीछे से आ रहे फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों ने पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची महाराजपुरा थाना पुलिस ने शवों को निगरानी में लेकर जेएएच के पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और अब आसपास लगे कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।मृतकों की पहचान सूर्य विहार कॉलोनी, पिंटो पार्क निवासी 50 वर्षीय भूपसिंह सिकरवार और उनके पड़ोसी व साथी कर्मचारी मुकेश अग्निहोत्री के रूप में हुई है। दोनों सूर्या फैक्ट्री में काम करते थे और रोजाना मालनपुर जाते थे।

Next Post

सिर्फ आधे घंटे में गुमशुदा मासूम को मिलाया उसके परिवार से

Mon Apr 14 , 2025
ग्वालियर: डबरा के नैना मार्केट क्षेत्र में एक करीब 4 वर्षीय बालक परिजन से बिछड़ गया। बच्चे के आंसुओं और घबराहट को देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बेहद कम समय में थाना डबरा शहर की पुलिस टीम ने सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करते हुए मात्र […]

You May Like