कच्चे तेल में तेजी से रुपया दो पैसे टूटा

मुंबई, 20 अगस्त (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से गुरुवार को रुपया दो पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.75 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा एक पैसे की मजबूती के साथ 95.73 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया आज 16 पैसे की बढ़त के साथ 95.57 रुपये प्रति डॉलर पर खुला लेकिन इसके बाद दबाव में आ गया। इसका दिन का उच्चतम स्तर 95.56 रुपये और निचला स्तर 95.75 रुपये प्रति डॉलर रहा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चा तेल मजबूत हुआ। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 2.31 फीसदी चढ़कर 93.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा। हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में 19.14 करोड़ डॉलर के शुद्ध निवेश से रुपये की गिरावट सीमित रही।

Next Post

सेल ने खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम 2026 का स्वागत किया, निवेशक और आपूर्ति बढ़ाने वाला सुधार बताया

Thu Aug 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात विनिर्माता स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (सेल) ने खान एवं खनिज (संशोधन) अधिनियम, 2026 का स्वागत किया है और कहा है कि खनिज सुरक्षा और घरेलू लौह अयस्क की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में बड़ा सुधार है। यह संशोधन संसद के […]

You May Like