हमले में घायल दूसरे भाई ने भी तोड़ा दम 

भोपाल, 14 जनवरी. निशातपुरा इलाके में पिछले दिनों मामूली बात को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बड़े भाई पर भी हमला किया गया था. गंभीर रूप से घायल बड़ा का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार को उसने भी दम तोड़ दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है. इधर पुलिस ने हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. जानकारी के अनुसार उमराव कालोनी में रहने वाला इरफान अंसारी (32) के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है. मकान में सेटरिंग प्लेटों के सपोर्ट के लिए बल्लियां लगाई गई थी. बीते शनिवार की दोपहर एक बल्ली गिर गई, जिससे पड़ोस में रहने वाले भैया उर्फ काले का बिजली का तार टूट गया. इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, लेकिन स्थानीय लोगों की समझाईश के बाद मामला शांत हो गया. शाम के समय भैया के बेटे और अन्य लोगों ने इसी बात को लेकर इरफान पर चाकू से हमला कर दिया. उसे बचाने पहुंचे बड़े भाई रईस अंसारी (40) पर भी चाकू से हमला किया गया था. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इरफान को मृत घोषित कर दिया था. गंभीर रूप से घायल रईस अंसारी का अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार को उसने भी दम तोड़ दिया. टीआई रूपेश दुबे ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि फरार चल रहे एक अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है.

Next Post

मेले में लाठियां चलने से दो युवक घायल

Tue Jan 14 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह. जिले के देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी के समीप पहाड़ी पर चल रहे मेले में लाठियां चलने से दो युवक घायल हो गए. जिन्हें मंगलवार शाम उपचार के लिए तत्काल हंड्रेड डायल के द्वारा दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

You May Like