टैक्स जमा न करने पर गैस गोदाम सील

जबलपुर: नगर निगम द्वारा बकाया कर वसूली के अभियान को तेज करते हुए कछपुरा संभाग में एक बड़ी कार्रवाई को नगर निगम द्वारा अंजाम दिया गया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के कड़े निर्देशों के पालन में, निगम की टीम ने लंबे समय से टैक्स न भरने वाले करदाताओं के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार संभाग क्रमांक 2 कछपुरा के अंतर्गत मदन महल वार्ड क्रमांक 15 में बड़ी कार्रवाई की गई है। यहाँ स्थित बघेला कंपनी के गैस गोदाम पर संपत्ति कर की राशि बकाया थी। इस संबंध में संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि संपत्ति पिन नंबर 1000495595 दिलीप बघेल पर कुल 2, 59, 445 रुपये का टैक्स बकाया था। जिन्हें बार बार सूचना देने के बाद भी वे राशि जमा नहीं कर रहे थे। इसके बाद शनिवार को संभागीय टीम ने मौके पर पहुँचकर गोदाम को सील कर दिया।
राजस्व संग्रहण पर निगम का फोकस
निगमायुक्त ने निर्देशित किया है कि शहर के विकास कार्यों के लिए समय पर टैक्स का भुगतान अनिवार्य है। इसलिए सभी लोग वसूली कार्यों पर विशेष जोर दें। निगमायुक्त ने सभी करदाताओं और व्यवसायियों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रिय कारवाई से बचने समस्त बकाया करों की राशि जमा कर निगम प्रशासन को कृपया सहयोग करें और निगम की अप्रिय कार्यवाही से बचें।

Next Post

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया हुए लापता; कर्नाटक के रहने वाले छात्र की तलाश में जुटा भारतीय दूतावास, परिजनों में मचा कोहराम

Sun Feb 15 , 2026
सैन फ्रांसिस्को | अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बार फिर एक भारतीय छात्र के लापता होने की चिंताजनक खबर सामने आई है। लापता छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया के रूप में हुई है, जो प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। छात्र […]

You May Like

Play sound