274 संपत्तियों का मौके पर किया गया सत्यापन 

जबलपुर। शहर के चहुंमुखी विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम जबलपुर द्वारा नए सिरे से संपत्तियों के सर्वे कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत ये देखा जा रहा है कि संपत्ति आवासीय, कमर्शियल, नई सम्पत्ति और किराएदारी की है, तो उसे चिन्हित करते हुए मौके पर ही सम्पत्तियों की वास्तविक स्थितियों की जानकारी दर्ज की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को संभाग क्रमांक 15 सुहागी के वार्ड क्रमांक 72 में एक वृहद सर्वे अभियान चलाया गया। सर्वे कार्य के दौरान टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 274 संपत्तियों का मौके पर सत्यापन किया। इस दौरान 34 प्रकरण किरायेदारी, 26 प्रकरण निर्माण क्षेत्र में वृद्धि, 08 प्रकरण नई संपत्तियों, एवं 14 प्रकरण नामांतरण से संबंधित मिले। इस दौरान निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य संपत्तियों का सही रिकॉर्ड संधारित करना है, ताकि भविष्य में वार्ड के निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जा सकें। सर्वे कार्य के दौरान निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार एवं अपर आयुक्त अरविंद शाह स्वयं अमले के साथ वार्ड में डटे रहेे। उनके साथ राजस्व, स्वास्थ्य और जल विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी ने सुनिश्चित किया कि सर्वे का कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न हो।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अनुच्छेद 224ए का इस्तेमाल कर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति मंजूर की

Wed Feb 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 फरवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने मंगलवार को संविधान के अनुच्छेद 224ए का इस्तेमाल कर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पांच सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को दो साल के लिये तदर्थ न्यायाधीश के तौर पर फिर से नियुक्त किया है। यह कदम आपराधिक मामलों की लंबित भारी संख्या के मद्देनजर […]

You May Like