महाअष्टमी नवरात्र पर मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

जम्मू, 30 सितंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को महाअष्टमी के अवसर पर रियासी जिले के कटरा शहर में स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

श्री सिन्हा ने पूजा के दौरान सभी नागरिकों की खुशी, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। नवरात्र में महाअष्टमी के दिन देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं महाअष्टमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैंने आज श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा की और सभी नागरिकों की खुशी, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।”

 

Next Post

सोने का हार चोरी

Tue Sep 30 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत न्यू ग्रीन सिटी चौक स्थित मकान से अज्ञात चोर सोने का हार चुराकर ले गया। पुलिस ने बताया कि दया यादव 26 वर्ष निवासी न्यू ग्रीन सिटी चौक हनुमान मंदिर के सामने माढोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने गृह ग्राम मंहगवां से एक पुराना हार […]

You May Like