स्टेट हाइवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर घायल

बाकल। बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटोरी चौराहा के समीप स्टेट हाइवे पर रविवार दोपहर करीब 1 बजे दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार का पैर टूट गया, वहीं दूसरा चालक भी गंभीर चोटों के कारण सड़क पर गिर पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कढ़ोरी लाल चौधरी, निवासी डिहुटा,मोटरसाइकिल से पटोरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उदयभान लोधी, जो रतनपुरा की ओर जा रहे थे। ओवरटेक के दौरान उनकी मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों चालक तेज रफ्तार में थे और आगे निकलने की होड़ में संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाकल थाना प्रभारी सुश्री शिवा पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक के दौरान लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

स्टेट हाइवे पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। तेज रफ्तार, गलत दिशा में ओवरटेक और सुरक्षा नियमों की अनदेखी न सिर्फ चालक बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी जोखिम में डाल रही है।वाहन चालकों से अपील है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी बरतें और हेलमेट सहित अन्य सुरक्षा उपायों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।

Next Post

अब विकास की राह में मप्र, नक्सल मुक्त करने में सीआरपीएफ का अहम योगदान

Sun Dec 14 , 2025
बालाघाट। ए/07 बटालियन कोरका, बालाघाट में दो ईनामी नक्सली दीपक उर्फ सुधाकर डीव्हीसीएम मलाजखंड एरिया कमेटी एवं रोहित उर्फ मंगलू एसीएम द्वारा समर्पण किए जाने के उपरांत मध्य प्रदेश से सक्रिय सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति होने के उपलक्ष्य 12 दिसम्बर को 123 बटालियन सीआरपीएफ, भरवेली, बालाघाट में श्रीमती नीतू डी. […]

You May Like