अब विकास की राह में मप्र, नक्सल मुक्त करने में सीआरपीएफ का अहम योगदान

बालाघाट। ए/07 बटालियन कोरका, बालाघाट में दो ईनामी नक्सली दीपक उर्फ सुधाकर डीव्हीसीएम मलाजखंड एरिया कमेटी एवं रोहित उर्फ मंगलू एसीएम द्वारा समर्पण किए जाने के उपरांत मध्य प्रदेश से सक्रिय सशस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति होने के उपलक्ष्य 12 दिसम्बर को 123 बटालियन सीआरपीएफ, भरवेली, बालाघाट में श्रीमती नीतू डी. भट्टाचार्य, महानिरीक्षक मध्य प्रदेश सेक्टर की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस दौरान महानिरीक्षक श्रीमती नीतू डी. भट्टाचार्य द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश राज्य से नक्सलवाद की समाप्ति में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, हॉक फोर्स एवं मध्य प्रदेश पुलिस का अहम योगदान रहा है। जिसके कारण नक्सलियों में समर्पण की भावना पैदा हुई एवं नक्सलियों ने शासन की नीतियों पर विश्वास जताते हुए आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल होने का कार्य किया। इस अवसर पर संदीप कुमार चौबे उप महानिरीक्षक रेंज भोपाल, हजारी लाल कमाण्डेंट 123 बटालियन, दीपक कुमार कमाण्डेंट 207 कोबरा, विक्रांत सारंगपानी कमाण्डेंट 148 बटालियन, कपिंग गिल कमाण्डेंट 07 बटालियन एवं अन्य अधिकारीगण तथा भारी संख्या में जवान उपस्थित रहे।

महानिरीक्षक नीतू डी भट्टाचार्य कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल अपने अभिन्नअंग कोबरा के साथ मध्यप्रदेश में मौजूद है, हमारे लिए नक्सलवाद की समाप्ति में चैलेंज और चुनौति भी थीं क्योकि गृह मंत्री अमित शाह के आव्हान पर फोर्स काम कर रही थी, हमने छोटी-छोटी प्लाटून बनाई, रणनीति बनाई और हमारे बल के महानिदेशक ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस और हॉकफोर्स के साथ पून: रणनीति बनाई फिर कई ऑपरेशन एक साथ अगल-अगल किया गया। इसी वजह से आज हम यह दिन देख पाए हैं, मध्यप्रदेश को नक्सल मुक्त घोषित की जा चुकी है। उन्होने आगे कहा कि चुनौति बहुत थीं यहा के घने जंगल है और वहा आपरेशन करना बहुत ही कठिन था जहां जवानों को टे्रनिग दी गई, तब ही आपरेशन सफल हुए है। हमारी बटालियन वर्ष 2003 में बालाघाट आई, उसके बाद धीरे-धीरे जवानों की संख्या बड़ती गई।

 

अब विकास की राह में मध्यप्रदेश…

उन्होने आगे कहा कि जंगल से नक्सली मुक्त तो हो गया है पर अब उसी जोश और उर्जा के साथ जंगल में जायेगें और कुछ भी बचा हुआ है उसे भी खत्म करना है। क्योंकि नक्सली पुन: ऐसी कायराना हरकत फिर दौबारा ना कर सके। अब विकास की राह मध्यप्रदेश पकड़ेगा उसमें सीआरपीएफ का एक योगदान रहेंगा, हमे इस बात की खुशी हैं।

 

केक काटकर मनाया उत्सव…

इसके उपरांत संजय कुमार, भा.पु.से., महानिरीक्षक बालाघाट जोन, श्रीमती नीतू डी. भट्टाचार्य, महानिरीक्षक मध्य प्रदेश सेक्टर, संदीप कुमार चौबे उप महानिरीक्षक रेंज भोपाल, हजारी लाल कमाण्डेंट 123 बटालियन, दीपक कुमार कमाण्डेंट 207 कोबरा, विक्रांत सारंगपानी कमाण्डेंट 148 बटालियन, कपिंग गिल कमाण्डेंट 07 बटालियन, शियाज के. एम. कमाण्डेंट हॉक फोर्स, आदित्या मिश्रा पुलिस अधीक्षक बालाघाट, आदर्शकांत शुक्ला एवं अन्य अधिकारीगण की उपस्थित में मध्य प्रदेश राज्य से नक्सलवाद की समाप्ति के अवसर पर सांकेतिक तौर पर केक काटकर उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर संजय कुमार, भा.पु.से., महानिरीक्षक बालाघाट जोन द्वारा बताया गया कि सभी सुरक्षा बलों द्वारा आपस में अच्छा समन्वय रखते हुए कार्य किया गया जिसके कारण इस अभियान में हमें सफलता प्राप्त हुई। उनके द्वारा सभी अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी गई।

Next Post

इंदौर में खजराना से मेट्रो अंडरग्राउंड, सीएम डॉ यादव ने विकास की दिशा की तय

Sun Dec 14 , 2025
इंदौर. क्षेत्र विकास को लेकर रविवार को बड़ा और साफ संदेश सामने आया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में शहर के प्रमुख प्रोजेक्ट्स की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हुई, जहां मेट्रो रेल, एलिवेटेड ब्रिज और मेट्रोपॉलिटन रीजन को लेकर अहम फैसले लिए गए. बैठक के बाद […]

You May Like

मनोरंजन