श्मशान भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, सरपंच, पुत्र समेत तीन घायल

जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत दिवरी पीपल में शुक्रवार दोपहर श्मशान घाट की भूूमि पर किये गए कब्जों को हटाने और पंचनामा तैयार करने पटवारी टीम के साथ पहुंचे तो बवाल हो गया। कब्जाधारी और सरपंच पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की जिसमेें सरपंच एवं उसके पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक गजराज सिंह ठाकुर पिता स्व. मुरारी सिंह 62 वर्ष निवासी ग्राम देवरी पीपल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे ग्राम पंचायत देवरी रजवई सरपंच है। शुक्रवार दोपहर एक बजे देवरी शमशान भूमि में किये गये कब्जों को हटवाने के लिये पंचनामा तैयार करने हल्का पटवारी प्रभात मयंक सिह आये थे मौके पर वहां पर वह और उसका पुत्र बृजेंद्र सिंह, ग्राम कोटवार सोहन लाल, सहायत सचिव राजेश सिंह और गांव के महेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, सुनील सिंह, श्याम सिंह, सतवंत सिंह, मनोहर सिंह, मिलन सिंह भी मौजूद थे। कब्जा हटाने के लिये पटवारी द्वारा किस किस का कब्जा है उसकी लिस्ट तैयार करने लगे तो उसी समय सुनील सिंह द्वारा बोला गया कि मेरे कब्जे की जमीन पर चंडी माता का चबूतरा बना है, वो नहीं हटेगा और बहस करते हुए विवाद करने लगा।

सुनील सिंह ठाकुर, श्याम सिंह, सतवंत सिंह उससे लिपट गये और हाथ घूंसों से मारपीट करने लगे उसी समय उसका लडका बृजेंद्र सिंह और भतीजा महेंद्र सिंह बीच बचाव करने लगे तो वहां पर उपस्थित मिलन सिंह भी आ गया और बृजेंद्र सिंह को हाथ घूंसो से मारपीट करने लगा। नाती शैलेंद्र सिंह दौडकर बीच बचाव करने आया तो उसको सुनील सिंह ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष से सुनील ठाकुर निवासी दिवरी पीपल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे किसान है। शुक्रवार दोपहर एक बजे हल्का पटवारी मयंक सिंह एवं ग्राम सचिव राजेश सिंह, कोटवार सोहन प्रधान सभी लोग शमशान घाट की जमीन की नपाई करने आये थे तो उसे भी नपाई दौरान उपस्थित रहने बुलाया गया था तो वहां पर गया था।

नपाई चालू होने वाली थी उसी समय उसने बोला कि शमशान की भूमि छोडक़र नपाई करो इसी बात को लेकर वहां पर खडे महेंद्र सिंह, गजराज सिंह मारने के दौडे और रिंकू उर्फ बृजेश सिंह और शैलेंद सिंह आ गये और सभी ने हाथ घूंसो से उसके साथ मारपीट करने लगे और देविल ब्लाक में रखा पत्थर उठाकर रिंकू सिंह ने मारा जिससे उसे चोट आ गई। सतवंत सिंह, बहादुर सिंह, दिनेश सिंह ने बीच बचाव किया।
ये बने आरोपी
गजराज की रिपोर्ट पर सुनील सिंह ठाकुर पिता स्व. इमरत सिंह ठाकुर, श्याम सिंह पिता प्रीतम सिंह, सतवंत सिंह पिता प्रीतम सिंह, मिलन सिंह पिता स्व. उमराव सिंह, मनोहर सिंह पिता गनपत सिंह सभी निवासी ग्राम देवरी पीपल एवं सुनील सिंह की रिपोर्ट पर महेन्द्र सिंह, गजराज सिंह, बृजेन्द्र उर्फ रिंकू, शैलेन्द्र सिंह को आरोपी बनाया गया है।

Next Post

सडक़ हादसों में सात घायल

Sat Jan 17 , 2026
जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल मेें हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में सात लोग घायल हो गए। मझौली पुलिस ने बताया कि राकेश कुलश्ते 37 वर्ष निवासी दीनदयाल ग्रीन सिटी ओम परिसर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मिनी स्टेडियम के सामने बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड एम 3047 के चालक ने […]

You May Like