इंदौर: शहर में किराएदारों और बाहरी लोगों की जानकारी थाने में अनिवार्य रूप से देने के अभियान के तहत पुलिस ने एक और कार्रवाई की है. विजय नगर थाना पुलिस ने भाग्यश्री नगर स्थित आशा होम्स गर्ल्स होस्टल की जांच के दौरान पाया कि संचालक ने वहां रह रही युवतियों और काम कर रहे कर्मचारियों का वेरिफिकेशन नहीं कराया था.
पुलिस टीम ने जब रिकॉर्ड की पड़ताल की तो संचालक लल्ला पटेल पुलिस और प्रशासन की निर्धारित शर्तों के दस्तावेज प्रस्तुत करने में नाकाम रहा. नियमों का पालन न करने पर विजय नगर पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
