यादव कुल सदैव राष्ट्र रक्षा को तत्पर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अटल पथ पर आयोजित रेजांग-ला युद्ध के अमर शहीदों की श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया और पवित्र रज कलश का पूजन किया। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म की रक्षा के लिए पांडवों का सारथी बनना स्वीकार किया, वैसे ही हमारे वीर सैनिकों ने रेजांग-ला युद्ध में प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की रक्षा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमें अपनी पराक्रमी सेना पर गर्व है। उन्होंने बताया कि यादव समाज के शौर्य और पराक्रम की मिसाल देते हुए अनेक हस्तियां सामने आई हैं,

कारगिल युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, एवरेस्ट विजेता संतोष यादव और देश की पहली महिला लोको पायलट सुलेखा यादव इनमें प्रमुख हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यादव समाज के पराक्रम पर आधारित किसी फिल्म के निर्माण को राज्य सरकार सब्सिडी देकर प्रोत्साहित करेगी।

इस अवसर पर परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कलश यात्रा का उद्देश्य भारतीय समाज को एकजुट करना और युवाओं में शहीदों के शौर्य के प्रति सम्मान की भावना जगाना है। उन्होंने गर्व से कहा कि यादव कुल की संताने राष्ट्र पर मर मिटने को सदैव तत्पर रही हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक और शहीदों के परिजन मौजूद रहे। कलश यात्रा 14 राज्यों से होकर मध्यप्रदेश पहुंची है और 18 नवम्बर 2025 को दिल्ली में इसका समापन होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यात्रा में सक्रिय योगदान देने वाले कई आयोजकों को सम्मानित किया।

Next Post

अवैध गैस रिफिलिंग:11 गैस सिलेण्डर और रिफिल सिस्टम बरामद 

Fri Sep 26 , 2025
माचलपुर। अवैध रुप से गैस रिफिलिंग कार्य की जानकारी मुखबिर से मिलने पर पुलिस ने सोयत रोड स्थित आटा चक्की की दुकान से अवैध रुप से रखे 9 खाली एवं 2 भरे गैस सिलेण्डर जप्त किए. पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे तथा एसडीओपी […]

You May Like