यूपी प्रवास के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कानपुर में विवाह समारोह में की शिरकत

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान कानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की पुत्री के विवाह समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय और समृद्ध दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

विवाह समारोह में गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक हस्तियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने परिवारजनों से आत्मीय भेंट कर खुशी के इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Next Post

इंटेक ग्वालियर चैप्टर की तीन दिवसीय “विरासत” प्रदर्शनी का शुभारंभ

Sun Jan 18 , 2026
ग्वालियर। इंटेक ग्वालियर चैप्टर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी “विरासत” का शुभारंभ पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर द्वारा तानसेन कला वीथिका पड़ाव ग्वालियर पर किया गया। यह प्रदर्शनी मंगलवार तक आमजन के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में दुर्लभ एवं ऐतिहासिक सिक्कों और डाक टिकटों का […]

You May Like