22 तोला सोना लूटने का पुलिस पर आरोप लगाने वाला व्यापारी अब क्राइम ब्रांच की हिरासत में

इंदौर: कुछ समय पहले लसूड़िया थाने के पांच पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर 22 तोला सोना ले जाने और परिवार से दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर शिकायत करने वाला व्यापारी अब खुद पुलिस की कार्रवाई के घेरे में है. क्राइम ब्रांच ने व्यापारी गौरव जैन को गुरुवार रात एक मामले में हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार गौरव जैन के खिलाफ चेक बाउंस सहित कुछ अन्य मामले चल रहे हैं. इनमें से एक मामले में क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ा है. पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगे जाने की बात सामने आ रही है.

इधर, कुछ समय पहले व्यापारी ने डीसीपी जोन-2 को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि ग्वालियर कोर्ट से चेक बाउंस मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट की कार्रवाई के लिए उसके घर पहुंचे लसूड़िया थाने के पुलिसकर्मियों ने घर का ताला तोड़ा और परिवार से दुर्व्यवहार किया. व्यापारी ने पुलिसकर्मियों पर घर से करीब 22 तोला सोना ले जाने का आरोप भी लगाया था. शिकायत के साथ उसने घटनाक्रम से जुड़े फुटेज भी डीसीपी को उपलब्ध कराए थे. शिकायत और फुटेज के आधार पर डीसीपी ने एसआई संजय विश्नोई, प्रधान आरक्षक प्रवीण भदौरिया, रवींद्र कुशवाह और दीपेंद्र मिश्रा सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था. पुलिसकर्मी व्यापारी के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील के लिए उसके घर पहुंचे थे. अब उसी व्यापारी को उसके खिलाफ चल रहे एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है.

Next Post

चेकिंग में 14.31 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार यामाहा आर-15 से पहुंचा था, 2.80 लाख का माल जब्त

Fri Sep 18 , 2026
इंदौर: पत्थर गोदाम रोड पर कोचिंग डिपो के सामने रात में चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच ने एक युवक को 14.31 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया. उसके पास से ड्रग्स के अलावा यामाहा आर-15 बाइक भी जब्त की गई. जब्त माल और वाहन की कुल कीमत करीब 2.80 […]

You May Like