ब्राज़ील में बवंडर से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हुई

साओ पाउलो, 09 नवंबर (वार्ता) ब्राज़ील के दक्षिणी राज्य पराना में शुक्रवार रात को आए बवंडर से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है जबकि लगभग 750 लोग घायल हुए हैं और कम से कम एक व्यक्ति लापता है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार रियो बोनिटो डू इगुआकु शहर में कई घर और इमारतें नष्ट हो गईं। उन्होंने बताया कि लगभग 14,000 लोगों के घर वाले शहर का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा तबाह हो गया है।

अधिकारियों ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पराना के गवर्नर कार्लोस मस्सा रतिन्हो जूनियर ने राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए आपातकालीन धनराशि जारी करने में तेज़ी लाने के लिए सार्वजनिक आपदा की स्थिति घोषित कर दी है।

राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त की और प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रतिक्रिया दल, पुनर्निर्माण कर्मियों और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की तैनाती की घोषणा की।

पराना की पर्यावरण प्रौद्योगिकी और निगरानी प्रणाली के अनुसार इस बवंडर को प्रारंभिक रूप से एफ2 श्रेणी में वर्गीकृत किया गया था, जिसकी गति लगभग 180 से 250 किमी प्रति घंटा थी।

 

Next Post

शहर में जाम का मुख्य कारण दुकानों के सामने सामान रखकर कब्जा

Sun Nov 9 , 2025
इंदौर: शहर में बढ़ता यातायात और दिन में अनेक बार लगते जाम के कारणों में से मुख्य कारण दुकानदारों द्वारा सडक़ों पर अवैध तरीके से कब्जा भी है. इस कारण की ओर से नगर निगम एवं यातायात विभाग दोनों ही आंखें मूंदे और चुप्पी साधे हुए हैं.शहर का सबसे व्यस्त […]

You May Like