मस्क ने विश्व में कई गंभीर संघर्षों’ को हल करने के लिए ट्रम्प की सराहना की

वाशिंगटन, 02 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दक्षिण अफ्रीका भेजने की धमकी के बाद अब मशहूर कारोबारी एलन मस्क ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने ‘विश्व में कई गंभीर संघर्षों’ को हल किया है।

इससे पहले मंगलवार को श्री ट्रम्प ने ‘स्पेसएक्स’ के संस्थापक मस्क को दक्षिण अफ्रीका भेजने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने धमकी दी थी। दरअसल ‘एक्स’ के मालिक मस्क ने हाल ही में सीनेट की ओर से पारित किए गए“ वन बिग ब्यूटीफुल बिल” की आलोचना करते हुए इसे पागलपन और सनक करार दिया था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी थी। श्री ट्रम्प के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री मस्क ने ‘एक्स’ पर कहा कि वह स्थिति को तूल देने से परहेज करेंगे,भले ही ऐसा करने की उनकी जोरदार इच्छा हो।

इज़राइल और हमास के बीच 60-दिवसीय युद्धविराम के बारे में श्री मस्क ने ‘एक्स’ पर कहा,“जहां जरूरी हो वहां श्रेय दिया चाहिए। डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व के कई गंभीर संघर्षों को सफलतापूर्वक हल किया है।”उन्होंने अपनी इस पोस्ट के साथ विशेष रूप से श्री ट्रम्प की गाजा में 60-दिवसीय युद्धविराम की घोषणा वाली पोस्ट भी शेयर किया है।

गौरतलब है कि मई माह में अमेरिकी संसद के निचले सदन ने श्री ट्रम्प के ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ को आगे बढ़ाया था जिसमें संघीय खर्च में कटौती के साथ गंभीर कर छूट का भी प्रावधान है। कांग्रेस के बजट कार्यालय के अनुसार, इससे बजट घाटा और देश पर कर्जें दोनों ही बढ़ेंगे।

श्री मस्क ने सोशल मीडिया पर श्री ट्रम्प के इस विधेयक की बार-बार आलोचना की थी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यह विधेयक अमेरिका के बजट घाटे को 2.5 खरब डालर तक बढ़ा देगा और अमेरिकी नागरिकों को कर्ज में डूबो देगा।

विश्लेषकों के अनुसार अगर संसद में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट कर्ज सीमा बढ़ाने पर सहमत नहीं होते हैं, तो अगस्त तक अमेरिका डिफ़ॉल्ट के कगार पर पहुंच सकता है। हाल के वर्षों में कांग्रेस के भीतर दो अमेरिकी दलों के बीच राजनीतिक विवादों में उधार सीमा बढ़ाने का मुद्दा अक्सर इस्तेमाल किया गया है।

 

Next Post

विवेक कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने का भारी विरोध, रहवासियों ने बोले बढ़ेगा बिल

Wed Jul 2 , 2025
गुना: शहर की विवेक कॉलोनी में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब बिजली कंपनी के कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। कॉलोनी के दर्जनों रहवासी मौके पर एकत्रित हो गए और जमकर विरोध किया। नाराज लोगों ने साफ तौर पर कहा कि वे अपने घरों में प्रीपेड […]

You May Like