एमडी ड्रग तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में पहले पकड़े गए आरोपी से 53.39 ग्राम एमडी ड्रग और स्कूटर बरामद हुआ था. उसीसे पूछताछ में नाम सामने आने के बाद से यह आरोपी फरार था. अब पुलिस उससे पूछताछ कर ड्रग के स्रोत और सप्लायर नेटवर्क की कडç¸यां जोड़ने में जुटी है.क्राइम ब्रांच ने 24 अगस्त को दर्ज मामले में उज्जैन निवासी आयुष नागर को गिरफ्तार किया था.

उसके कब्जे से 53.39 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई थी, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपए बताई गई. उसके पास से करीब 40 हजार रुपए कीमत का एक्सेस-125 स्कूटर भी जब्त किया था. मामले की जांच के दौरान उज्जैन के मक्सी रोड निवासी पीयूष चवंड की भूमिका सामने आई. पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार किया.
पुलिस के मुताबिक, पीयूष दसवीं तक पढ़ा है और ज्वैलरी की दुकान पर काम करता है. गिरफ्तारी के बाद उससे यह पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है कि एमडी ड्रग उसे किससे मिली थी. पुलिस सप्लायर के साथ ही नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों और ड्रग की आगे की सप्लाई के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है. मामले में एडीसीपी क्राईम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने नव भारत को बताया कि एक मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और जांच के दौरान पीयूष चवंड की भूमिका सामने आई थी, उसे गिरफ्तार कर लिया है. उससे ड्रग के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है.

लेखा जोखा…
क्राइम ब्रांच ने इस साल 1 जनवरी से अब तक एनडीपीएस एक्ट के 62 मामलों में 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इन मामलों में 2.958 किलो एमडी ड्रग, 28.338 किलो गांजा, 500 किलो भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन समेत करीब 3.57 करोड़ रुपए कीमत का मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए हैं.

Next Post

महाराष्ट्र के जालसाजों ने जबलपुर के व्यापारी को लगाई चपत तीन ट्रकों में ले गए 14 लाख का माल

Fri Aug 28 , 2026
जबलपुर: महाराष्ट्र के जालसाजों ने सुनियोजित तरीके से पहले जबलपुर के थोक व्यापारी का भरोसा जीता इसके बाद विश्वासघात करते हुए तीन ट्रकों में मटर, लहसुन करीब 14 लाख 32 हजार का ले गए और माल की रकम नहीं चुकाई। अब पीडि़त ने विजय नगर थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर […]

You May Like