तिरंगा यात्रा के दौरान बीमार दो दर्जन छात्राएं अस्पताल से डिस्चार्ज

चितरंगी । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते करीब दो दर्जन स्कूली छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कई छात्राएं चक्कर आने के बाद बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। आनन-फानन में सभी छात्राओं को चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

बताया गया कि करीब 5 किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान छात्राओं को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। चितरंगी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. एचएस बैस ने बताया कि लंबे समय तक धूप में रहने के कारण छात्राओं की तबीयत प्रभावित हुई थी। आवश्यक उपचार और दवाइयां देने के बाद सभी छात्राओं की स्थिति में सुधार हुआ। सभी छात्राएं अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें शाम के वक्त ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Next Post

हरियाली अमावस्या पर व्यापारी महासंघ ने 108 फलदार पौधे रोपे

Thu Aug 13 , 2026
धार (नि.प्र.)। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर व्यापारी महासंघ, धार द्वारा बुधवार को ज्ञानपुरा स्थित ओंकार पर्वत पर 108 फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरियाली को बढ़ावा देना एवं आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करना […]

You May Like