हरियाली अमावस्या पर व्यापारी महासंघ ने 108 फलदार पौधे रोपे

धार (नि.प्र.)। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर व्यापारी महासंघ, धार द्वारा बुधवार को ज्ञानपुरा स्थित ओंकार पर्वत पर 108 फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हरियाली को बढ़ावा देना एवं आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करना रहा।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि प्रत्येक व्यापारी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में एक फलदार पौधा रोपित किया तथा उस पौधे की नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों ने पर्यावरण संरक्षण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात व्यापारी महासंघ की बैठक आयोजित हुई, जिसमें धार जिले में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को निरंतर चलाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पॉलिथीन के उपयोग को न्यूनतम करने तथा आमजन को भी इसके लिए जागरूक एवं प्रेरित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही लोगों से कपड़े अथवा जूट की थैलियों का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर व्यापारी महासंघ अध्यक्ष प्रवीण टांक, सचिव पारस जैन गंगवाल, नारायण चौहान, दिनेश अहिरवार, कमलेश माहेश्वरी, भय्यू राम, आशीष जैन, मुकेश प्रजापति, शुभम चौहान, लखन चावड़ा, रवि जैन, दिलीप चावड़ा, प्रीतम जैन, राकेश जैन, सुभाष जैन, रूपेश, राजेश बढज़ात्या सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में महासंघ के सचिव पारस जैन गंगवाल ने उपस्थित सभी व्यापारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी गौरव जैन ने दी।

Next Post

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आलीराजपुर पुलिस ने निकाली वाहन रैली

Thu Aug 13 , 2026
आलीराजपुर, देशभर में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आलीराजपुर पुलिस द्वारा आज देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली का शुभारंभ पुलिस नियंत्रण कक्ष, आलीराजपुर से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलीराजपुर डॉ. शक्तिसिंह चौहान […]

You May Like