हर घर तिरंगा अभियान के तहत आलीराजपुर पुलिस ने निकाली वाहन रैली

आलीराजपुर, देशभर में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आलीराजपुर पुलिस द्वारा आज देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाहन रैली का आयोजन किया गया।

वाहन रैली का शुभारंभ पुलिस नियंत्रण कक्ष, आलीराजपुर से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलीराजपुर डॉ. शक्तिसिंह चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा तिरंगा ध्वज के साथ सहभागिता की गई।

वाहन रैली पुलिस नियंत्रण कक्ष आलीराजपुर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस नियंत्रण कक्ष आलीराजपुर पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया।

वाहन रैली में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर थाना प्रभारी आलीराजपुर निरीक्षक सोनू सितोले, रक्षित निरीक्षक बंशीलाल कन्नौजे एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक अर्जुन वास्कले सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आलीराजपुर पुलिस द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के माध्यम से जिलेवासियों से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के साथ अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की गई।

Next Post

भाटखेड़ा फंटे के पास दर्दनाक सडक़ हादसा, बाइक सवार महिला की मौत

Thu Aug 13 , 2026
नीमच। नीमच से करीब 10 किलोमीटर दूर भाटखेड़ा फंटे के समीप गुरुवार को हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीरन की ओर से आ रही महिला […]

You May Like