भाटखेड़ा फंटे के पास दर्दनाक सडक़ हादसा, बाइक सवार महिला की मौत

नीमच। नीमच से करीब 10 किलोमीटर दूर भाटखेड़ा फंटे के समीप गुरुवार को हुए सडक़ हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जीरन की ओर से आ रही महिला ने एक बाइक सवार युवक से लिफ्ट ली थी। भाटखेड़ा फंटे के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक और महिला सडक़ पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक बाइक से टकरा गया और महिला उसकी चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद बाइक चालक युवक मौके से चला गया, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं ट्रक चालक के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है।

टोल की एंबुलेंस की मदद से महिला के शव को नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतका की पहचान करने के साथ ही हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Next Post

नयागांव में 10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Thu Aug 13 , 2026
धारडी (नीमच). ग्राम नयागांव में एक खेत में करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकडकऱ रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार, 13 […]

You May Like