नयागांव में 10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

धारडी (नीमच). ग्राम नयागांव में एक खेत में करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकडकऱ रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को ग्राम नयागांव में उदयलाल धाकड़ के खेत में वन्यजीव अजगर दिखाई दिया था। सूचना पर श्रीमान वनमंडलाधिकारी नीमच श्री एस.के. अटोदे एवं उपवनमंडलाधिकारी नीमच श्रीमती सरोज रोज के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्राधिकारी रतनगढ़, परिक्षेत्र सहायक सिंगोली एवं वन विभाग के स्टाफ ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया।

वन विभाग की टीम ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद करीब 10 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित प्राकृतिक जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

रेस्क्यू टीम में ये रहे शामिल

रेस्क्यू अभियान में वन परिक्षेत्र अधिकारी रतनगढ़ श्री बापूलाल दायना, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी सिंगोली श्री कुलदीप दीक्षित, वनरक्षक भूपेंद्र बैरागी, सदाशिव धाकड़, सुरक्षा श्रमिक शंभूलाल प्रजापत, घीसालाल गुर्जर, बाबूलाल धाकड़, शुभम सुथार सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।

वन विभाग ने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का वन्यजीव दिखाई देने पर उसके साथ छेड़छाड़ न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके ।

Next Post

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के लिए अंतिम रिहर्सल की गई

Thu Aug 13 , 2026
मंदसौर। स्वतंत्रता दिवस पर मंदसौर के राजीव गांधी क्रीड़ा परिसर में 15 अगस्त को प्रातः आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए अंतिम रिहर्सल गुरुवार को संपन्न की गई। इस दौरान कलेक्टर दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, संयुक्त कलेक्‍टर सुश्री प्रीति संघवी, अतिरिक्‍त […]

You May Like