
ग्वालियर। नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी केशव सिंह चौहान एवं शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि महाराज बाड़ा, नजरबाग मार्केट, छापाखाना और सराफा बाजार क्षेत्र में आवागमन अवरूध्द कर रहे हाथठेले, लोहे का पलंग, स्टैंडबोर्ड एव अन्य अस्थाई अतिक्रमण को मदाखलत दल द्वारा हटवाया गया और सामान जप्त किया गया। उक्त जप्त सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड़, डी.बी. सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया ।
ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में छत्री नम्बर 4 से छत्री नम्बर 20 तक सडक के बीच में लगे हाथ ठेले एवं फड़ वालों को हटाया जाकर हाथ ठेला आदि सामान जप्त कर मेला प्राधिकरण कार्यालय में रखवाया गया। उक्त कार्यवाही मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव एवं दल ग्रामिण विधानसभा (मेला) द्वारा की गई।
