बाबा अमरनाथ बर्फानी का दर्शन: फिल्म प्रोड्यूसर गौतम ने बांटे फल

भोपाल। बाबा अमरनाथ बर्फानी जाने वाले सभी भक्तों को भोपाल रेलवे स्टेशन पर निशुल्क फलियार वितरण किया गया. धार्मिक यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को फिल्म प्रोड्यूसर एवं निर्माता मंजू गौतम ने निशुल्क यात्रा पर भेजा है. यात्रा पर जाने वाले 15 यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है. मंजू गौतम ने बताया कि वह प्रति वर्ष यह आयोजन करती है. उन्होंने बताया कि वह ऐसे यात्रियों की मदद करती हैं जो धार्मिक यात्रा पर जाने में असमर्थ होते हैं. इन यात्रियों का टिकट करवा कर उन्हें बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भेजा जाता है. मंजू गौतम को कई अंतरराष्ट्रीय अवार्ड एवं पुरस्कार उनकी फिल्मों को लेकर मिले हैं. उनकी आगामी फिल्म लामजना सीघ्र सिनेमा हॉल में भी प्रदर्शित होने वाली है.

 

Next Post

मंत्री की स्वीकृति वाली सड़क पर कर दिया कब्जा

Mon Jul 14 , 2025
जबलपुर: महाराणा प्रताप वार्ड की भूकंप कॉलोनी में एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जिसमें पिछले कई सालों से एक परिवार द्वारा मालिकाना हक जताते हुए मुख्य सड़क पर कब्जा करके रखा गया है जबकि स्थानीय लोगों की माने तो ये जमीन हाउसिंग बोर्ड की है और इस सड़क […]

You May Like