ग्वालियर फिल्म फेस्टिवल के पोस्टर का आज होगा विमोचन

ग्वालियर। सतपुड़ा चलचित्र समिति और विश्व संवाद केंद्र मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 8-9 मार्च को ग्वालियर में ‘ग्वालियर फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल के पोस्टर का विमोचन सोमवार 17 फरवरी को दोपहर 2 बजे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में होगा।

यह निर्णय राष्ट्रोत्थान न्यास भवन में शनिवार को आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में तय किया गया इस विधा के शहर के अन्य महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में भी पोस्टर विमोचित किए जाएंगे। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ कलाकार भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग के प्रचार प्रमुख डॉ. निशांत शर्मा, फिल्म निर्देशक माही दुबे, लेखक लोकेंद्र सिंह राजपूत, फिल्म डायरेक्टर उमेश गोंझे, मेकअप आर्टिस्ट नारायण पिरोनिया, मनीष मांझी, थियेटर आर्टिस्ट रविंद्र जगताप, नरेंद्र सक्सेना, रेणुका झवर, अंकित प्रजापति, सुमित कश्यप, विकास सेन आदि उपस्थित रहे।

Next Post

काव्य धारा मंच ने बसंतोत्सव पर किया कवि सम्मेलन

Mon Feb 17 , 2025
ग्वालियर /मध्य प्रदेश काव्य धारा मंच का बसंतोत्सव के अवसर पर कवि सम्मेलन मंसूरी निवास पर हुआ। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित ख्याति प्राप्त शायर काजी तनवीर ने की। मुख्य अतिथि विजय कृष्ण योगी रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ रामबाबू गोयल, विजय सेठी अकेला एवं रमेश कटारिया थे। […]

You May Like