जबलपुर : मार्च के महीने में जहां आमतौर पर गर्मी का असर बढ़ने लगता है, वहीं देर रात लगभग 1 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब रात 1 बजे शुरू हुई इस बारिश ने शहर का माहौल पूरी तरह बदल दिया।
आंधी और बारिश का असर शहर के कई प्रमुख इलाकों में देखने को मिला। खासकर अधारताल, रानीताल, गोरखपुर, मदन महल, सदर, घमापुर, लार्डगंज, विजय नगर और सिविल लाइंस क्षेत्रों में तेज हवा और बारिश के कारण हालात बिगड़े। कई जगह पेड़ की डालियां टूटने और जलभराव की स्थिति भी बनी।जिसका यातायात पर भी प्रभाव पड़ा।
