
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत गणपति विहार में चोरों ने सेल्समेन के सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर, नगदी पार कर दी। पुलिस ने बताया कि भगवान सिंह ठाकुर 60 वर्ष निवासी गणपति विहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सराफा में सेल्समेन का काम करता है उसके भांजे सुरेन्द सिंह जो सराफा में गोरेलाल धर्मशाला में निवास करते थे जिनका निधन होने पर परिवार सहित अपने मकान में ताला लगाकर शोक कार्यक्रम में गया था इस दौरान अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर, नगदी चोरी कर ले गए है।
