मेडिकल- विक्टोरिया अस्पताल के कई वार्डों में पसरा सन्नाटा

जबलपुर: होलिका दहन तो सोमवार रात हो गया लेकिन चंद्र्ग्रहण ने रंगों के त्यौहार धुरेड़ी में शहर की फिजा में रंग गुलाल नहीं उड़ने दिया जिसका नतीजा था कि धुरेड़ी मंगलवार को नहीं मनाई गई। उधर होली पर्व के दौरान जिला अस्पताल विक्टोरिया, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अधिकांश पलंग खाली नजर आए, जिसकी एक मुख्य वजह थी होली। जानकारी के अनुसार अधिकांश मरीजों ने जबर्दस्ती डॉक्टर से बोलकर अस्पताल से डिस्चार्ज लिया और होली मनाने अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए। उधर निजी अस्पतालों में भी सन्नाटा देखा गया। विदित हो कि आम दिनों में जिला अस्पताल विक्टोरिया और मेडिकल अस्पताल में मरीज ओपीडी में पर्ची लेने लंबी लाइन में लगते थे और अपने-अपने नंबर आने को लेकर कई बार विवाद भी करते थे लेकिन होली के दौरान ये सब कुछ नहीं हुआ और अस्पताल खाली नजर आए।
सीएमएचओ डॅा संजय मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. कोठारी ने नवभारत को बताया कि होली पर्व के दौरान अस्पताल में अवकाश होने के कारण कैजुअल्टी में उपचार के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां पर अतिरिक्त चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ भी बढ़ाया गया है, जिससे आकस्मिक स्थितियों में कोई परेशानी मरीजों को न उठाना पड़े।
सर्जरी के मरीजों को राहत नहीं
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार होली के दौरान सर्जरी के मरीजों को राहत नहीं दी गई है। क्योंकि सर्जरी के मरीजों में जरा सी लापरवाही से इन्फेक्शन फैलता है इसलिए स्वास्थ्य को देखते हुए ज्यादातर केसों में चिकित्सक डिस्चार्ज तब तक नहीं देते जब तक मरीज पूर्णत: स्वस्थ न हो जाएं। नतीजा रहा कि जिल जिन मरीजों की गंभीर सर्जरी हुई है उन्हें डॉक्टर्स ने अस्पताल में ही आराम करने की सलाह दी है।

Next Post

हार-जीत का दांव लगाते 8 गिरफ्तार

Wed Mar 4 , 2026
जबलपुर: गोसलपुर पुलिस ने जुझारी में घेराबंदी कर ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे 8 जुआरियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी सहित नगदी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि जुझारी स्थित वेयर हाउस के सामने बलराम पटेल की दुकान के पास […]

You May Like