शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, भाजपा पार्षद पति पर मामला दर्ज

सोनकच्छ: नगर के एक वार्ड की भाजपा पार्षद के पति पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है।पीड़िता के अनुसार, आरोपी पिछले तीन साल से उससे परिचित था और शादी का वादा कर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

आरोप है कि उसने विभिन्न स्थानों पर ले जाकर कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया और बाद में धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो जान से मार देगा।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर भी रखा और बार-बार शादी का आश्वासन देकर शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने परिवार को घटना बताई और थाने पहुंची।

सूत्रों के अनुसार, जब युवती शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो आरोपी ने पुलिस थाने में समझौते का प्रयास किया और राजनीतिक दबाव भी डलवाया, लेकिन पीड़िता ने समझौता करने से इनकार कर दिया। अंततः पुलिस ने चार घंटे बाद मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया।

Next Post

अस्पताल में गर्भवती और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत, परिजन बोले- दो दिन तक इलाज ही नहीं किया

Sun Oct 12 , 2025
रीवा:रीवा के संजय गांधी अस्पताल में लापरवाही के कई मामले सामने आए हैं। एक गर्भवती महिला और उसके बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज न करने और मारपीट का आरोप लगाया। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि गर्भवती महिला को […]

You May Like