हार-जीत का दांव लगाते 8 गिरफ्तार

जबलपुर: गोसलपुर पुलिस ने जुझारी में घेराबंदी कर ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे 8 जुआरियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी सहित नगदी बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि जुझारी स्थित वेयर हाउस के सामने बलराम पटेल की दुकान के पास सजे जुआ फड़ पर छापा मार कारवाई की गई।

जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, पुलिस ने वीरेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह, रंजीत कुर्मी, गोलू चौबे, अमन कुर्मी, बलराम पटेल सभी निवासी ग्राम जुझारी, पंकज जैन निवासी बरनू तिराहा और वीरेंद्र सिंह निवासी कुआ खेड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 4,450 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

Next Post

बाइक की टक्कर से दो घायल

Wed Mar 4 , 2026
जबलपुर‌: कुण्डम खंदिया के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पन्नी मोहल्ला अधारताल निवासी विशाल चौधरी (36) अपने चचेरे भाई आकाश […]

You May Like

मनोरंजन