बाइक की टक्कर से दो घायल

जबलपुर‌: कुण्डम खंदिया के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पन्नी मोहल्ला अधारताल निवासी विशाल चौधरी (36) अपने चचेरे भाई आकाश चौधरी और दोस्तों सिकन्दर लाल व मुन्ना लाल कुशवाहा के साथ दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर ग्राम इमलई जा रहे थे।

इमलई रोड पर माताजी की मढ़िया के पास पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 3455 के चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में आकाश चौधरी की बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार आकाश चौधरी और मुन्ना लाल कुशवाहा सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए। दोनों के हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

Next Post

चलते ई-रिक्शा से सिगरेट का कार्टून पार

Wed Mar 4 , 2026
जबलपुर: दीक्षितपुरा से पाण्डेय चौक के बीच चलते ई-रिक्शा से सिगरेट का कार्टून पार हो गया।कोतवाली में नेपियर टाउन निवासी व्यापारी मनोज कुमार पंजवानी (56) की मुकादमगंज में पान मसाला और ड्राई फ्रूट्स की थोक दुकान है। जब वे ई-रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड जी 0698 के माध्यम से राजश्री […]

You May Like