तेज रफ्तार सिटी बस ने कार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रही एक सिटी बस ने सामने चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी. गनीमत रही कि इस हादसे में कार सवार को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है.घटना कनाड़िया रोड स्थित पाटीदार पेट्रोल पंप के सामने हुई, जब तेजगति से आ रही बस ने अचानक कार को पीछे से टक्कर मार दी.

कार सवार व्यक्ति ने समय रहते वाहन पर नियंत्रण बनाए रखा, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने सिटी बस नम्बर एमपी 09 एफए 8542 के चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का प्रकरण दर्ज किया है, मामले में कनाडिया थाना प्रभारी सहर्ष यादव का कहना है फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जो भी दोशी होगी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.

Next Post

विद्युत कर्मचारियों का नीलम पार्क पर धरना: संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग

Sun Jul 13 , 2025
भोपाल: नीलम पार्क, जहांगीराबाद, भोपाल में म.प्र. यूनाइटेड फोरम फॉर पावर इम्प्लाईज एवं इंजीनियर्स के बैनर तले लगभग 500 अधिकारी एवं कर्मचारी ने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। संगठन ने वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण के लिए पूर्व में भी शासन को कई बार पत्राचार […]

You May Like