बदनमाड़ा में हुआ सड़क हादसा,युवक की मौत

सिंगरौली । जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पिड़रवाह का है, जहां गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अरविंद साहू निवासी पिड़रवाह उम्र 28 वर्ष की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों टीएचडीसी परियोजना के अधीन कार्यरत धनसार इंजीनियरिंग कंपनी में कार्य करते थे।

जानकारी के अनुसार पिड़रवाह निवासी अरविंद साहू पिता कैलाश साहू टीएचडीसी कंपनी वोल्वो चालक में कार्य कर वापस मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक यूपी 64 बीई 5974 से घर आ रहा था कि आज सुबह करीब 6 बजे सामने से आ रही मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक एमपी 53 जेडसी 3062 के चालक ने टक्कर मार दिया। यह घटना ग्राम बदनमाड़ा में हुआ है। इधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें तेज गति से आ रही थीं। आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए एम्बुलेंस की मदद से घायलों को ट्रामा सेंटर बैढ़न भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई है। इस दुर्घटना के बाद जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी और प्रभावी निगरानी के अभाव में दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नागरिकों का आरोप है कि सड़क सुरक्षा को लेकर अब तक कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बल्कर के टक्कर से बाइक सवार चालक का पैर क्षतिग्रस्त

जियावन थाना क्षेत्र के रामधनी ढाबा चौराडाड़ के समीप हमीद रजा पिता सहादत खान उम्र 24 वर्ष निवासी बाघाडीह मोटरसाइकिल से अमिलिया जा रहा था कि सामने से आ रहे बल्कर के चालक ने टक्कर मार दिया, जिससे हमीद रजा का एक पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आनन-फानन में प्राथमिक उपचार देवसर सीएससी में कराने के बाद चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया, लेकिन यहां करीब एक घंटे के अधिक समय से स्टेचर के अभाव में एम्बुलेंस में बैठा रहा।

Next Post

आकाशीय बिजली से उजड़ा गरीब परिवार का आशियाना, सरकारी सहायता सीमित होने पर जनसहयोग की मुहिम शुरू

Thu Jul 9 , 2026
पिपलियामंडी। ग्राम पामाखेड़ा में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से ओमप्रकाश पिता कारूलाल मालवीय का आशियाना पूरी तरह उजड़ गया था। इस प्राकृतिक आपदा में उनका मकान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बकरियां, अनाज, राशन, बर्तन, कपड़े एवं वर्षों की मेहनत से जुटाया गया गृहस्थी का लगभग पूरा […]

You May Like