भाजयुमो ने कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंका

ग्वालियर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार की 5000 करोड़ से अधिक की संपत्ति को गांधी परिवार ने अपने नाम कर लिया और उसमें हुआ घोटाला अपने घर ले गए। देश की जनता अब उनसे हिसाब और जवाब मांग रही है। अब जब ईडी सही दिशा में जांच कर रही है, तब ये दोनों ईडी कार्यालय जाकर अधिकारियों को धमकाने और जांच को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन,आंदोलन और पुतला दहन किया जा रहा है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने कहा कि देश के चर्चित नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का चार्जशीट में नाम आना और उसके बाद उनका यह कहना की जांच एजेंसियां पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, जिला महामंत्री विनोद शर्मा, राजू पलैया, बृजेंद्र सिंह जादौन, राकेश माहौर, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी उपस्थित थे।

Next Post

अवैध कॉलोनी के निर्माण कार्य को हटाया

Thu Apr 17 , 2025
ग्वालियर। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश एवं नगर निगम की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। कार्यवाही करते हुए निगम अमले द्वारा इन विकास कार्यों को हटाया गया। गुरूवार को ग्राम पुरानी छावनी के सर्वे क्रमांक 194, 195, 196, 171 पर सुषमाबाई पत्नी हरभान […]

You May Like