अवैध कॉलोनी के निर्माण कार्य को हटाया

ग्वालियर। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश एवं नगर निगम की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। कार्यवाही करते हुए निगम अमले द्वारा इन विकास कार्यों को हटाया गया। गुरूवार को ग्राम पुरानी छावनी के सर्वे क्रमांक 194, 195, 196, 171 पर सुषमाबाई पत्नी हरभान सिंह, मधु राजपूत पत्नीयतेंद्र आदि द्वारा 0.5850 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी का विकास कार्य किया जा रहा था। जिसकी नगर निगम द्वारा कोई भी विकास अनुज्ञा प्राप्त नहीं की गई थी, उक्त कालोनी में किए गए अवैध सड़क, विद्युत पोल, वाटर लाइन आदि कार्य के विरुद्ध मौके पर कार्यवाही की गई। कार्रवाई में तहसीलदार, भवन निरीक्षक अजय शर्मा, मदाखलत प्रभारी शैलेंद्र सिंह, पटवारी अनूप परमार एवं पुरानी छावनी थाना पुलिस बल उपस्थित रहा।

Next Post

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu Apr 17 , 2025
ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मप्र के आहवान पर ग्वालियर मे भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी चरणबद्व आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम अशोक चैहान को अपनी विभिन्न मागों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की सात सूत्रीय मांग है […]

You May Like