मुख्यमंत्री आज ग्वालियर प्रवास पर, “बलराम जयंती महोत्सव” सहित अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 2 सितम्बर को ग्वालियर प्रवास पर आयेंगे। मुख्यमंत्री वायु मार्ग से अपरान्ह लगभग 2 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर प्रवास के दौरान मेला मैदान पर आयोजित बलराम जयंती महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। साथ ही शहर में अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 सितम्बर को श्योपुर जिले में आयोजित हो रहे “बलराम महोत्सव कार्यक्रम” को भी वर्चअली संबोधित करेंगे। इसके बाद ग्वालियर के मेला मैदान में प्रदेश स्तरीय “बलराम जयंती महोत्सव” में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव आकाशवाणी तिराहे के समीप पहुँचकर पूर्व विधायक स्व. रघुवीर सिंह बाबूजी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इन कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद ग्वालियर विमानतल पहुँचेंगे और अपरान्ह लगभग 5 बजे वायुमार्ग द्वारा वापस भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Next Post

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार

Wed Sep 2 , 2026
वडनगर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी वडनगर से वाराणसी तक यात्रा निकालेगी। अभियान में युवा और जनकल्याण कार्यक्रम शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने 17 तारीख को अपना 76वां जन्मदिन मनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) उनके जन्मदिन और उनके […]

You May Like