मेला में रंगोली सजाओ, मेहंदी रचाओ स्पर्धा के साथ हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवम् ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन आज 19 जनवरी से शुरू हुए जो 28 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। यह सभी आयोजन ग्वालियर व्यापार मेला के कला रंग मंच पर आयोजित किए जा रहे हैं।

ग्वालियर व्यापार मेला में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, मेहंदी रचाओ एवं रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिता को दो आयु वर्ग में आयोजित किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में 5 साल से 8 साल तक के बच्चे शामिल हुए तो सीनियर वर्ग में 9 साल से 14 साल के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग एवम् सीनियर वर्ग शामिल हुए। डॉ शिखा कट्ठल ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को मैडल एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी आयु वर्ग में विजेता एवम् उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में आयोजन समिति के दिनेश जैन, अवध धाकरे, रामकुमार गोयल, डाक्टर मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल अशोक जैन सहित बच्चों एवम् उनके अभिभावकों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजन में बच्चों को मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता एवम् रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में 60 मिनट का समय दिया गया।

Next Post

कार में लगी अचानक आग से मचा हड़कंप, रेत और मिट्टी से आग पर पाया काबू

Mon Jan 19 , 2026
मुरैना। सिविल लाइंन थाना इलाके में घर के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गयी। आग लगते ही कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गयी और कार मालिक समेत उसके परिजन घराब गये। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गयी। खबर मिलते ही डायल 112 पर तैनात पुलिस […]

You May Like