जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत लेवरहाट में एक सूने घर की सीमेन्ट सीट खिसका कर चोर घुस गए और सोने चांदी के जेवरात समेत नकदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है ।पुलिस के मुताबिक सुदीप चौहान 39 वर्ष निवासी लेवरहाट बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हाट बजार में अगरबत्ती बेचता है। कल शाम लगभग 7 बजे परिवार सहित मारूती वेन से कानीवाड़ा धनौरा शादी में गया था.
रविवार को घर आकर ताला खोलकर घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी का पल्ला व लाकर खुला हुआ था सामान बिखरा हुआ था चैक करने पर सोने का लॉकेट, बच्ची के सोने के 2 लॉकेट, टाप्स, चांदी की एक चैन, दो हाय, दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी चूड़ी, दो लोंग व नथनी, एक हजार 700 रूपये गायब थे। कोई अज्ञात चोर घर की सीमेण्ट सीट खिसकाकर घर में घुसकर सोने चांदी जेवर व नगदी चोरी कर ले गया है।
