चावल नरम, चीनी, दालें, गेहूं, खाद्य तेल मजबूत

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल का औसत भाव टूट गया। वहीं, गेहूं, चीनी, दालों और खाद्य तेलों में तेजी का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत छह रुपये गिरकर 3,851 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं छह रुपये महंगा हुआ और 2,782 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटे की कीमत भी 12 रुपये बढ़ गयी।

दाल-दलहनों में तेजी रही। मूंग दाल की औसत कीमत 40 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। उड़द दाल 37 रुपये और तुअर दाल 20 रुपये महंगी हुई। मसूर दाल में 10 रुपये और चना दाल में दो रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा चार रिंगिट टूटकर 4,434 रिंगिट प्रति टन रह गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.25 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 123 रुपये और पाम ऑयल की 87 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वनस्पति में 74 रुपये और सरसों तेल में 64 रुपये की बढ़त देखी गयी। सोया तेल 62 रुपये और सूरजमुखी तेल 25 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ।

मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 27 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी नौ रुपये महंगी हुई।

Next Post

नीट खत्म करें, राज्यों को 12वीं के अंकों के आधार पर मेडिकल सीटें भरने दें : तमिलनाडु मुख्यमंत्री

Wed May 13 , 2026
चेन्नई, 13 मई (वार्ता) तमिलनाडु विधानसभा में विश्वास मत जीतने के कुछ ही घंटों बाद मुख्यमंत्री और टीवीके अध्यक्ष सी जोसेफ विजय ने बुधवार शाम केंद्र की भाजपा सरकार से नीट परीक्षा खत्म करने की अपील की। पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द होने को लेकर चल रहे […]

You May Like