लूट और हत्या के आरोपी ने पुलिस से पिस्टल छुड़ाकर फायर किए, मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

रतलाम। 70 वर्षीय महिला की हत्या एवं लूट की सनसनीखेज वारदात के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी द्वारा पुलिस टीम के गिरफ्तार करने पर उनि से पिस्टल छुड़ाकर भागने का प्रयास किया। जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने गिरफ्तार किया।

थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर सरला धनेतवाल 70 वर्षी की घर के बाथरूम में गला रेत कर हत्या की। घर से मोबाइल, सोने चांदी के आभूषण एवं नकदी लूट कर अज्ञात बदमाश फरार हो गया है। एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों, एफएसएल अधिकारी, फिंगरप्रिंट, सायबर टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। परिजनों के बयान एवं घटना स्थल से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच प्रारंभ की गई। इस दौरान सीसीटीवी के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान सागर पिता महेश मीणा (38) निवासी बिरलाग्राम उज्जैन हाल मुकाम ग्राम खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ के रूप में हुई। टीम बनाकर संदिग्ध की गिरफ्तारी हेतु रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश करते मुखबिर द्वारा आरोपी के रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीसिंग रोड मलवासी के जंगल में छुपे होने की सूचना मिली।आरोपी को गिरफ्तार कर हथकड़ी लगाने के दौरान शातिर आरोपी सागर द्वारा उनि अनुराग यादव से पिस्टल छुड़ाकर पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस टीम से निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी द्वारा पुलिस टीम की सुरक्षा के दृष्टिगत आरोपी सागर के पैर में गोली मारी जिससे आरोपी सागर नीचे गिरा जिसे पुलिस टीम द्वारा काबू में लेकर पिस्टल छुड़ाई गई।

Next Post

नेशनल लेवल फाइनल क्विज़ प्रतियोगिता में ए टीम बनी विजेता

Wed Nov 26 , 2025
जबलपुर। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा वन हैल्थ विषय पर मेडिकल कॉलेज के सभागार में बुधवार को नेशनल लेवल फाइनल क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। आयोजन मानव, पशु एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य के पारस्परिक संबंधों पर आधारित वन हेल्थ अवधारणा के महत्व को उजागर करने किया गया था। वन हैल्थ […]

You May Like