नेशनल लेवल फाइनल क्विज़ प्रतियोगिता में ए टीम बनी विजेता

जबलपुर। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा वन हैल्थ विषय पर मेडिकल कॉलेज के सभागार में बुधवार को नेशनल लेवल फाइनल क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। आयोजन मानव, पशु एवं पर्यावरणीय स्वास्थ्य के पारस्परिक संबंधों पर आधारित वन हेल्थ अवधारणा के महत्व को उजागर करने किया गया था।

वन हैल्थ माह के दौरान आयोजित गतिविधियों पर आधारित एक विशेष वीडियो प्रस्तुति डॉ. शशि प्रभा तोमर द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसने छात्रों में उत्साह बढ़ाया और दर्शक राउंड में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों (प्रत्येक में तीन छात्र) ने भाग लिया, जो एमबीबीएस बैच 2023, 2024 और 2025 से चयनित थे। सबसे अंत में टीम ए को प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया। सभी प्रतिभागी छात्रों को उनकी उत्कृष्ट भागीदारी और प्रयासों के सम्मानस्वरूप मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डीन-इंचार्ज डॉ. आशीष सेठी,डॉ राजेश तिवारी विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. ऋचा शर्मा, डॉ. अवधेश कुशवाह (डायरेक्टर सुपरस्पेशियलिटी) तथा कार्यक्रम की नोडल अधिकारी, प्रोफेसर डॉ. शशि प्रभा तोमर (कम्युनिटी मेडिसिन विभाग) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के वरिष्ठ संकाय सदस्य, आमंत्रित अतिथि, पीजी रेजि़डेंट्स तथा यूजी छात्र भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्विज़ का संचालन डॉ. आकाशा तोमर, एसोसिएट प्रोफेसर, कम्युनिटी मेडिसिन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कम्युनिटी मेडिसिन एवं अन्य विभागों के संकाय सदस्यों—डॉ. कुलदीप, डॉ. ललित श्रीवास्तव, डॉ. नटवर, डॉ. अशोक विद्यर्थी, डॉ. सुनीता पटेल, डॉ. जी.डी. महरा और डॉ. महावीर—का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

गौहरगंज रेप केस: आरोपी सलमान अब भी फरार, हाथों में तख्तियां, आंखों में आंसू संग सड़कों पर जमा लोग

Wed Nov 26 , 2025
रायसेन। छह साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी सलमान अब भी फरार है, और इसी के विरोध में गौहरगंज और आस-पास की सड़कों पर रोज लोगों का भारी जमावड़ा लगातार लग रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग ने पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल खड़ा कर दिया है। […]

You May Like