पति पर महिला ने सोते समय खौलता हुआ पानी डाल दिया

शिवपुरी: जिले में एक महिला ने खौफनाक कदम उठाया है। शराबी पति पर महिला ने सोते समय खौलता हुआ पानी डाल दिया। पूरा मामला रन्नौद थाना क्षेत्र के ईचोनिया गांव की है। महिला ने गुस्से में यह कदम उठाया है। इससे पति गंभीर रूप से झुलस गया है। साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि धर्मवीर धाकड़ (35) बीते रोज खेत से कामकाज करके घर पर रात्रि 11 बजे शराब पीकर आया। शराब पीने क लेकर धर्मवीर का पत्नी ममता से विवाद हो गया।

शराब को लेकर आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होत था। इसके बाद रात में जब धर्मवीर से गया तो पत्नी ममता ने खौलता हुआ पानी धर्मवीर पर डाल दिया, जिससे धर्मवीर के शरीर पर फफोले पड़ गए। बाद में पड़ोसियों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पत्नी पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को की गई शिकायत में बताया गया है कि उसकी पत्नी ममता धाकड़ बोली कि तुम रोज-रोज शराब क्यों पीते हो।

फिर पत्नी गालियां देने लगी। मैंने गाली देने से मना किया तो पत्नी ममता धाकड़ ने खौलता हुआ गर्म पानी मेरे ऊपर फेंक दिया। मेरे गाल, कान, दोनों पैर और पीठ में फफोले पड़ गए। मेरे चिल्लाने पर रामबाबू धाकड़ और बादल सिंह आ गए। रात होने और साधन नहीं होने की वजह से रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सका। रन्नौद थाना पुलिस ने पत्नी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। पुलिस पत्नी से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही पति के आरोपों की जांच कर रही है। तमाम बिंदुओं पर जांच के बाद ही कोई निष्कर्ष निकल पाएगा।

Next Post

आवारा पागल कुत्ते ने हमला कर 15 ग्रामीणों को घायल किया, ग्रामीणों ने घेरकर ट्रैक्टर चढ़ा दिया

Tue Nov 11 , 2025
शिवपुरी:जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में करीब दो घंटे तक एक पागल कुत्ता लगातार लोगों पर हमला करता रहा, जिससे 15 ग्रामीण घायल हो गए। डर और दहशत के माहौल के बीच अंततः ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर कुत्ते को मार दिया। सभी घायलों को पोहरी स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल […]

You May Like