आवारा पागल कुत्ते ने हमला कर 15 ग्रामीणों को घायल किया, ग्रामीणों ने घेरकर ट्रैक्टर चढ़ा दिया

शिवपुरी:जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में करीब दो घंटे तक एक पागल कुत्ता लगातार लोगों पर हमला करता रहा, जिससे 15 ग्रामीण घायल हो गए। डर और दहशत के माहौल के बीच अंततः ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर कुत्ते को मार दिया। सभी घायलों को पोहरी स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ग्राम घटाई की है, जहां पिछले कुछ दिनों से एक आवारा कुत्ता अजीब हरकतें कर रहा था।

उसने अचानक लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। सबसे पहले उसने अंशुल नामक बच्चे को काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर उसके पिता सुघर सिंह यादव बचाने पहुंचे तो कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद कुत्ता बेकाबू हो गया और घटाई, राठखेड़ा, वेशी, भैंसदा, बमरा और रानीपुरा गांवों में पहुंचकर लोगों को काटने लगा। ग्रामीणों ने उसे भगाने की कोशिश की लेकिन वह लगातार हमला करता रहा। ग्रामीणों ने उसे घेरकर ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डाला।

Next Post

पाईपलाइन बिछाने की बाधाओं और सड़क सुधार मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue Nov 11 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में जिला जल स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्‍यप्रदेश जल निगम की परियोजनाओं और जल जीवन मिशन के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। प्रमुख रूप से पाईपलाइन बिछाने में आ रही बाधाओं और सड़क सुधार के मुद्दों पर चर्चा […]

You May Like