पाईपलाइन बिछाने की बाधाओं और सड़क सुधार मुद्दों पर हुई चर्चा

जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में जिला जल स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्‍यप्रदेश जल निगम की परियोजनाओं और जल जीवन मिशन के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। प्रमुख रूप से पाईपलाइन बिछाने में आ रही बाधाओं और सड़क सुधार के मुद्दों पर चर्चा हुई। जल निगम के महाप्रबंधक संजय वाधवा ने जबलपुर और आसपास के समूह जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जबलपुर और पायली जल योजना मार्च तक, जबकि छीताखुदरी और पड़वार– पडरिया योजना अप्रैल तक पूर्ण हो जाएगी। इन योजनाओं से कुल 1,875 गांव लाभांवित होंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाईपलाइन बिछाने और सड़क मरम्मत का कार्य तेजी व गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा किया जाए। विधायक नीरज सिंह ने रोड रेस्टोरेशन पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। बैठक में नगर निगम कमिश्नर, सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

राजगढ़ रोड से सुठालिया बायपास तक हर रोज़ जाम, स्कूल वाहन और राहगीर सबसे ज्यादा परेशान

Tue Nov 11 , 2025
ब्यावरा:नगर में हर दिन जाम की स्थिति निर्मित होने से राहगीरों, वाहन चालको को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.राजगढ़ रोड,सुठालिया बायपास जाम के मुख्य केन्द्र बन गये है जहां आये दिन जाम की स्थिति निर्मित होने से वाहन चालको, पैदल राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. […]

You May Like