
सतना। मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को धारकुण्डी आश्रम पहुंचकर परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज जी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने श्री परमहंस आश्रम धारकुण्डी पहुंचकर गुरू आसन, गद्दी और गुफा के दर्शन किये। इस मौके पर विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, नगर निगम के पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल, अखंड प्रताप सिंह, बालेन्द्र गौतम सहित जनप्रतिनिधि, साधु-संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
